Amritsar Travel Guide

Hello Spark Riders,

कैसे है आप लोग ? आशा करता हूँ ठीक होंगे। आज हम इस वीडियो के माध्यम से उस शहर के सफर पर चलेंगे जिसका सिख धर्म के साथ साथ हिन्दू धरम के लोगो के लिए भी बहुत महत्व है।

अमृतसर

अमृतसर का सिख धर्म के साथ साथ हिन्दू धर्म के इतिहास में भी महत्वपूर्ण स्थान है। दोस्तों अमृतसर का अर्थ है अमृत से भरा हुआ सरोवर। रामायण के अनुसार जब श्री राम जी ने अष्वमेध यग करवाया था तो उनके अश्व को उन्ही के पुत्र लव कुश ने पकड़ लिया था। जिसके बाद श्री राम जी की पूरी सेना और लव कुश के बीच युद्ध हुआ। जिसमे श्री राम जी की सेना पराजित हुई और श्री राम जी को स्वयं युद्ध के लिए आना पड़ा। ये समाचार सुन कर वाल्मीकि जी वहा आये और इस युद्ध को रोका। फिर अपनी शक्तियो से अमृत वर्षा करके श्री राम जी की सेना को पुनर्जीवित किया। हजारो वर्षो के बाद सिख धर्म के चौथे गुरु गुरु रामदास जी को इस स्थान के बारे में पता चला।

तो उन्होंने इस जगह पर एक सरोवर का निर्माण करवाया, और उसे अमृतसर का नाम दिया। उन्होंने यहाँ पर अपना डेरा भी बनाया। जिसे हर मंदिर साहिब यानि स्वण्र मंदिर के नाम से जाना जाता है। बाद में इसी सरोवर के आस पास शहर बन गया जिसे अमृतसर के नाम से जाना जाता है। दोस्तों मैं आपको बताऊंगा की आप यहाँ कैसे पहुंच सकते है। कहाँ कहाँ घूम सकते है? यहाँ खाने और रहने के क्या option है और इस trip में कितना खर्चा आएगा।

अगर आपको ये वीडियो पसंद आये तो please अपना प्यार दिखाते हुए वीडियो को like and share करे और चैनल को subscribe करे। 

यहाँ कैसे पहुंचे ?आप अमृतसर train, by road और flight के द्वारा यहाँ पहुंच सकते हैं। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भारत के अधिकतर शहरों से ट्रैन आती है। दिल्ली से यहाँ तक आने का किराया 500 से 700 रूपए तक पड़ता है। अगर आप by road आना चाहते है तो दिल्ली से इसकी दुरी 450 kms हैं। आपको यहाँ से बस मिल जाती है। जिसका किराया 600 से 700 रूपए होता है। flight से हम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच सकते है।

यहाँ कहाँ कहाँ घूमने जाएं ?

अमृतसर का दिल है स्वर्ण मंदिर , तो आप को अपने घूमने की शुरुआत यही से करनी चाहिए। इस जगह को हरमंदिर साहिब के नाम से जाना जाता है। ये अमृतसर स्टेशन से 2 kms की दुरी पर है। स्टेशन से आपको ऑटो रिक्सा आराम से मिल जाता है। जो आपको मदिर से 500 मीटर पहले उतार देता है। इसके आगे आपको पैदल ही जाना होता है। गुरूद्वारे कर दर्शन करके आप यहाँ के लंगर का आनंद ले सकते है। इसके बाद मंदिर से 200 मीटर की दुरी पर जलिया वाला बाग़ इस्थित है। आप उसे देख सकते है। जहाँ आपको अंग्रेजी अफसर जरनल डायर की क्रूरता के निशान देखने को मिल जायेंगे। जरनल डायर ने अपने सैनिको को इस बाग में मौजूद निहथे निर्दोष लोगो के ऊपर गोली चालने का आर्डर दिया। जिसमे 1200 लोग घायल हुए और 349 लोग मारे गए। आज भी यहाँ पर गोलियों के निशान मौजूद है।इसके बाद यहाँ के प्रसिद्ध राम तीर्थ मंदिर जा सकते है। जो यहां से 6kms की दुरी पर है और बहुत ही सुन्दर है। आप बाघा बॉर्डर भी जा सकते है। यहाँ पर bsf के जवानो द्वारा flag ceremony होती है। यहाँ आकर आप देश भक्ति की भावना से भर उठते है। यहाँ जाने के लिए आपको स्वर्ण मंदिर के पास से ही share taxi मिल जाती है। आपको यहाँ 3 घंटे पहले पहुंचना होता है, जिससे आपको यहाँ बेहतर seat मिल जाती है, ताकि आपक वहां होने वाली activity को अच्छे से देख सके। यहाँ VIP pass की सुविधा है, जिसके लिए आप को BSF के Office में अपनी entry करवानी होती है। यहाँ enrty का कोई charge नहीं है। 

Hotel 

यहाँ आपको hotel बड़े आराम से 1000 से 1500 रुपैय में मिल जाते है। आप यहाँ धरमशाला में भी रुक सकते है। गुरूद्वारे में भी रुकने की व्यवस्था है। यहां AC rooms 500 रूपए तक मिल जाते है। जो बहुत ही साफ़ होते है।
Foodयहाँ पर खाने के लिए आपको हर तरह का भोजन मिल जाता है। यहाँ के लोगो खाने पीने के शौक़ीन होते है। जिससे आपको यहाँ खाने पीने की कोई दिक्कत नही होती। यहाँ के कुल्चे और नान बहुत मशहूर है। तो आप इन्हे try कर सकते है।
आपको यहाँ घूमने के लिए कम से कम 2 दिन trip plan करे।

आशा करता हूँ कि ये वीडियो आपको पसंद आयी होगी और वीडियो में दी गई जानकारी से आपको  अमृतसर जाने में सहायता मिलेगी। Video Like जरूर करे और सभी दोस्तों और परिवार जानो के साथ शेयर करे। अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट करके पूछे। मैं आपके हर सवाल कर जवाब देने की कोशिश करूँगा। अगर आप इस चैनल पर पहली बार आये है तो subscribe करके इसका हिस्सा बने। मिलते है अगली destination की वीडियो के साथ. तब तक के लिए Take Care and Ride Safe.

admin Written by:

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *