Jaisalmer Travel Guide

Hello Spark Riders,

कैसे हैं आप लोग? I hope ठीक होंगे। मैं फिर से निकल पड़ा हूँ, एक नयी डेस्टिनेशन पर। राजस्थान की एक ऐसी सिटी जिसे गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है।
जैसलमेर
मैं आपको बताऊंगा की आप यहाँ कैसे पहुंच सकते है , यहाँ कहाँ कहाँ घूम सकते है, कितने दिन लगेंगे और खर्चा कितना होगा। रहने और खाने की वय्वस्ता के बारे में भी बताऊंगा।अगर आपको ये वीडियो अच्छी लगे तो Like करे और share करे।अगर आपका कोई सवाल हो तो comment section में पूछे। Spark riders से जुड़ने के लिए और ऐसी जानकारी से भरपूर वीडियो पते रहने के लिए channel को subscribe करे।

तो चलिए शुरू करते है अपना सफर। जैसलमेर का अर्थ है जैसल का मेरु यानी जैसल का दुर्ग। जैसलमेर के किले की नीव महारावल जैसाल ने राखी थी। जैसाल से जैसल और दुर्ग यानि मेरु से मेर और बना जैसलमेर मतलब जैसल का किला।

यहाँ कैसे पहुंचे ?

जैसलमेर राजस्थान में स्थित है एक सुन्दर सा शहर है । राजस्थान की राजधनी जयपुर से इसकी दुरी 598 kms है। जैसलमेर आप बस, ट्रैन और flight से पहुंच सकते है। अगर आप ट्रैन से जाना चाहते है तो यहाँ दिल्ली ,रानीखेत और मुंबई से सीधी ट्रैन चलती है। इसके अलावा आप जोधपुर जो बड़ा स्टेशन है वहां भी आ सकते है, और वहां से by रोड यहाँ पहुंच सकते है। यहाँ के रोड की condition भी बहुत अच्छी है जिन पर बस सर्विस भी बढ़िया है। अगर आप flight से आना चाहते है तो यहाँ जैसलमेर एयरपोर्ट जो मैन सिटी से 17 kms दूर है। यहाँ सिर्फ दिल्ली , जोधपुर और जयपुर से flight आती है।  

Hotel

जैसलमेर में आपको अच्छे 1000 से 1500 में होटल मिल जाते है। जैसलमेर के किले में भी कई होटल हैं, जिनमे रुकने का exprience बहुत अद्भुत है। जो ज्यादा महंगे भी नहीं है। अगर आप solo travel करते है। तो आप यहाँ ज़ॉस्टल में bunk bed सस्ते में भी मिल जाते है। किले में रहने का फायदा ये है की आप को पुरे शहर का नजारा देखने को मिलता है।

Tourist Place

जैसलमेर में कई ऐतिहासिक इमारते है। यहाँ का किला बहुत ही अद्भुत ,विशाल और सुन्दर है। किले के अंदर आप राजा और रानी का महल घूम सकते है। किले में जैन मंदिर है। जो की बहुत ही भव्य है। इसके बाद आप पटवों की हवेली जा सकते है जो किले से 2 kms दूर है। यहाँ इमारतों की नक्कासी बहुत ही सुन्दर है। आप शाम को गड़सीसर लेक में घूम सकते है। जहाँ से sunset बहुत ही अच्छा देखने को मिलता है। यहाँ आप boating भी कर सकते है।आप यहाँ war museum जा सकते है जहाँ आप 1971 भारत और पाकिस्तान के युद्ध के बारे में जान सकते है। आप यहाँ कुलधरा village जा सकते है। कहाँ जाता है,की यहाँ के लोग रातो रात ये village छोड़ कर चले गए थे। अगर कैंपिंग का आनंद उठना चाहते है तो आप sam sand dunes जा सकते है। आप यहाँ रेगिस्तान का मजा ले सकते है। कई टूरिस्ट शॉप कैंपिंग package ऑफर करती है। मैं अगली video में आपको सभी जगह के बारे में विस्तार से बताऊंगा कि आप किस तरह से आसानी से सब जगह घूम सकते है।

Food

आपको यहां तरह का खाना मिल जाता है। यहाँ खाने का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। दाल बाटी चूरमा और प्याज की कचोरी यहाँ लोकल फ़ूड में आते है। जिनका स्वाद लाजवाब होता है। तो आप इसे जरूर तरय करे। अगर आप non veg पसंद करते है ,तो आप यहाँ लाल माँस dish try कर सकते है।

यहाँ घूमने के लिए आपको बाइक और Scooty rent पर मिल जाती है। आपको कम से कम 3 दिन का trip बनाना चाहिए। आप यहाँ 5000 से 6000 per person आराम से घूम सकते है, यदि आप 2 लोग है। यहाँ की मार्किट भी बहुत अच्छी है। तो आप यहाँ से शॉपिंग भी कर सकते है, और bargain करना ना भूले। तो जल्दी ही plan बनाये। यहाँ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है।

आशा करता हूँ कि ये वीडियो आपको पसंद आयी होगी और वीडियो में दी गई जानकारी से आपको जैसलमेर जाने में सहायता मिलेगी। Video Like जरूर करे और सभी दोस्तों और परिवार जानो के साथ शेयर करे। Channel के support के लिए subscribe करे। मिलते है अगली destination की वीडियो के साथ. तब तक के लिए Take Care and Ride Safe.

admin Written by:

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *