Hello Spark Riders,
कैसे हैं आप लोग? I hope ठीक होंगे। जैसा कि आपने पिछली वीडियो में देखा कि मैं कश्मीर घूम कर आया। मैंने आपको अपनी यात्रा की कहानी से जोड़ने की कोशिश की। आप उससे जुड़े भी और आप ने उसे बहुत प्यार भी दिया उसके लिए आपका धन्यवाद। आज मैं आपको कश्मीर यात्रा के बारे पूरी जानकारी दूंगा। इस blog के माध्यम से मैं आपको बताऊंगा की आप यहाँ कैसे पहुंच सकते है, कितने दिन लगेंगे और खर्चा कितना होगा, रहने और खाने की वय्वस्ता के बारे में भी बताऊंगा। यहाँ कहाँ कहाँ, कब जाना चाहिए और किन बातो का ध्यान रखना चाहिए सभी बातो के बारे में भी बताऊंगा।
तो वीडियो को पूरा देखे, और अच्छी लगे तो like and share करे। अगर आपका कोई सवाल हो तो comment section में पूछे। Spark riders से जुड़ने के लिए और ऐसी जानकारी से भरपूर वीडियो पाते रहने के लिए channel को subscribe करे।
कश्मीर अपनी अपार प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मौजूद कश्मीर घाटी हिमालय और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच बसा हुआ है। धरती पर स्वर्ग के रूप में लोकप्रिय, कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा हुआ, जो कि भारत का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। कश्मीर की खूबसूरती को देखते हुए अक्सर इसे भारत का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है।
यहाँ कैसे पहुंचे?
अगर आप ट्रेन से जा रहे है तो जम्मू तवी रेलवे स्टेशन कश्मीर का सबसे नजदीकी और प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो श्रीनगर से 300 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है और लगभग 9 से 10 घंटे आपको लगते हैं यहाँ पहुँचने में| जम्मू तवी रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ उतरने के बाद स्टेशन के ठीक बाहर आपको श्रीनगर के लिए बस और टैक्सी मिल जाएगी। जम्मू से श्रीनगर तक बस आपको 500 से 600 रूपए में मिल जाती है। यहाँ आपको shared टैक्सी भी मिल जाती है। अगर आप बस से जाना चाहते है, तो दिल्ली से वॉल्वो बस की सुविधा भी है, जो आपको 2800 से 3000 किराये में मिल जाती है। अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे है तो यहाँ के रोड बहुत ही अच्छे है। अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते है, तो श्रीनगर एयरपोर्ट भारत के सभी बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
कहाँ रहे?
यहाँ रहने के लिए आपको होटल 1200 से 2000 रुपए में मिल जाते है। पर यहाँ डल लेक में हाउसबोट में रहने का अनुभव अलग ही है। आप को हाउसबोट में रूम 1500 से 2500 तक और 3500 से 4000 रुपए में पूरी बोट मिल जाती है, जिसमे 2 रूम होते है। बस यहाँ पर हर बार घूमने जाने के लिए आपको शिकारा लेना पड़ता है।
Food
यहाँ खाने के लिए बहुत से रेस्टोरेंट है, जहाँ सभी प्रकार का भोजन मिल जाता है। यहाँ non veg खाने वाले वाजवान try कर सकते है और veg खाने वाले लोगो आलू दम। यहाँ आपको हाउसबोट में भी खाना मिल सकता है। लेकिन वो limited menu के साथ मिलता है।
यहाँ कहाँ कहाँ घूमे?
यहाँ घूमने की शुरुआत डल लेक से कर सकते है। यहाँ की शिकारा राइड बहुत प्रसिद्व है। जिसमे बैठ कर आप डल लेक घूम सकते है। इसका किराया 550 रूपए में 1 घंटा से शुरू होता है, और बाकि समय के अनुसार चार्ज किया जाता है। जैसे अगर 2 घंटे के 800 रूपए और 3 घंटे के 1050 रूपए। ये आप पर निर्भर करता है कि कितनी देर इसका आनंद लेना चाहते है।
आप यहाँ हज़रतबल दरगाह भी जा सकते है। हज़रतबल दरगाह, डल झील के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। मुस्लिम तीर्थों में इस दरगाह का ख़ास महत्व है क्योंकि इस दरगाह में “हज़रत मुहम्मद की दाढ़ी का बाल” संरक्षित कर रखा गया है जिसे कुछ ख़ास अवसरों पर लोगों को प्रदर्शित किया जाता है। हज़रतबल दरगाह का वातावरण न ही केवल शांत बल्कि मन को मोह लेने वाला भी है। आप यहाँ नगिन लेक भी जा सकते है। ये भी डल लेक की तरह एक बहुत सुन्दर लेक है। आप यहाँ भी शिकारा में सैर करने लुफ्त उठा सकते है। यहाँ से आपको श्रीनगर की वादियों एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहाँ के सुप्रसिद्ध टूलिप गार्डन जा सकते है। डल झील के किनारे पर स्थित इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन बेहद आकर्षक और लुभावना बाग है। हर साल 7 दिन तक यहां ट्यूलिप समारोह चलता है, जिसमें 70 किस्मों से ज्यादा ट्यूलिप देखने को मिलते हैं। यह गार्डन, श्रीनगर के कई बगीचों में से अपना अलग स्थान रखता है। इसके बाद आप ट्यूलिप गार्डन के पास ही परी महल है, आप वहां भी जा सकते है। इस महल की स्थापना मुग़ल साम्राज्य के एक शासक दारा शिकोह द्वारा बनवाया गया था। महल में चारों तरफ बहुत ही सुन्दर बगीचे लगाए गए है। इसके बाद आप यहीं पास में स्थितः शंकराचार्य मंदिर जा सकते है। यह मंदिर वास्तव में एक शिव मंदिर है। जिसे शंकराचार्य मंदिर के नाम से जाना जाता हैै। यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 1100 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ आपको डल लेक का एक अद्धभुत नजारा देखने को मिलता है। ये सभी जगह आप एक दिन में घूम सकते है। श्रीनगर में एक घूमने के बाद आप पहलगाम जा सकते है। पहलगाम जाने के श्रीनगर लिए आपको बस और टैक्सी मिल जाती है। पहलगाम एक काफी माना जाना पर्यटक स्थल है जो जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित है। इसे अमरनाथ यात्रा का मुहाना भी बोला जाता है। यहाँ घूमने की 6 point है। जिनको घूमने के लिए घुड़सवारी सबसे उत्तम साधन है। 6 point में आपको बैसरन, देनौ वैली, वाटरफॉल, कनिमर्ग, पहलगाम वैली और तुल्यान लेक। आप यहाँ बेताब वैली और अरु वैली जा सकते है। पहलगाम घूमने में आपको कम से कम एक से दो दिन लगेंगे। इसके बाद गुलमर्ग जा सकते है। गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो फूलों के प्रदेश के नाम से भी प्रसिद्ध है। लगभग 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग, की खोज 1927 में अंग्रेजों ने की थी। कहा जाता है कि पहले गुलमर्ग का असली नाम गौरीमर्ग था, जो यहाँ के चरवाहों ने इसे दिया था। फिर 16वीं शताब्दी में सुल्तान युसुफ शाह ने इसका नाम गुलमर्ग रखा। गुलमर्ग सिर्फ बर्फ से ढके पहाड़ों का शहर ही नहीं है, बल्कि यहाँ विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है। गुलमर्ग में बर्फ के पहाड़ों पर snow activities का आनंद ले सकती है। गुलमर्ग और पहलगाम से related वीडियो मैंने अपने चैनल पर पहले ही डाली हुई है। आप उसे देख सकते है। गुलमर्ग के बाद आप सोनमर्ग जा सकते है।
जम्मू और कश्मीर के खूबसूरत शहरों में से एक सोनमर्ग है। ये चारों तरफ से बर्फ के पहाड़ो से घिरा हुआ है। सोनमर्ग को झीलों का घर कहा जाता है यहां गंगाबल झील, विशनसर झील, कृष्णसर झील और गदासर झील समेत कई अन्य प्रमुख झीलें हैं। समुद्र तल से सोनमर्ग की ऊंचाई 2,740 मीटर है। सोनमर्ग शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘सोने का मैदान’ है। यहां से हिमालय की खूबसूरत वादियां दिखाई देती हैं। वसंत के मौसम में सोनमर्ग फूलों से ढंक जाता है।कश्मीर घूमने के लिए
कुछ जरूरी बातें
यहाँ होसके तो रात में 9 बजे के बाद न घूमे। जितना होसके popular tourist places ही घूमे। unexplored जगह जाना avoid करे। कुछ भी service लेने से पहले कई जगह पता कर ले। क्यूंकि यहाँ टूरिस्ट scam भी बहुत होते है। bargain जरूर करे, यहाँ हर चीज का दाम बहुत ज्यादा बताते है। अगर आपको कुछ भी खरीदना हो तो पहलगाम या सोनमर्ग से ख़रीदे। क्यूंकि श्रीनगर में आपको वही चीजे बहुत महँगी मिलती है।
आपको कम से कम 5 दिन का plan बनाना चाहिए। जिसमे 2 दिन श्रीनगर, 1 दिन गुलमर्ग, 1 दिन सोनमर्ग, 1 दिन पहलगाम में रह सकते है। यहाँ घूमने में आपका खर्चा 15000 से 20000 आएगा। यहाँ आप बारिश के मौसम को छोड़ के कभी भी जा सकते है। अगर आप हरे भरे पहाड़ देखना चाहते है, september से अक्टूबर तक जा सकते है। अगर आप बर्फ देखना चाहते है तो जनवरी से मार्च बहुत सही समय रहेगा। अगर आप दोनों देखना चाहते है, अप्रैल से मई तक अच्छा समय होता है।
आशा करता हूँ कि ये वीडियो आपको पसंद आयी होगी और वीडियो में दी गई जानकारी से आपको कश्मीर जाने में सहायता मिलेगी। blog Like जरूर करे और सभी दोस्तों और परिवार जानो के साथ शेयर करे। Channel के support के लिए और आगे आने वाली वीडियो के लिए subscribe करे। मिलते है अगली destination की वीडियो के साथ. तब तक के लिए Take Care and Ride Safe.
Be First to Comment