Lansdowne Travel Guide

Hello Spark Riders,


कैसे हैं आप लोग? I hope ठीक होंगे। आज हम इस वीडियो एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में जानेंगे। जो लोग पहाड़ो पर जाना चाहते है, और शांति का अनुभव करना चाहते है, तो उनके लिए lansdown से बढ़िया जगह नहीं है| मैं आपको बताऊंगा की आप यहाँ कैसे पहुंच सकते है। यहाँ कहाँ कहाँ घूम सकते है। यहाँ घूमने में कितना खर्चा आएगा। तो शुरू करते है इस वीडियो को।
अगर आपको ये वीडियो अच्छी लगे तो Like करे और share करे।अगर आपका कोई सवाल हो तो comment section में पूछे। Channel के support और ऐसी video पाते रहने के लिए subscribe करे।
उत्तराखंड के गढ़वाल district में स्थित lansdowne बहुत ही खूबसूरत hill स्टेशन है। यहाँ आप प्रकृति के असली नजरो का लुफ्त उठा सकते है। यहाँ की सबसे अच्छी बात ये है की ये मनाली और शिमला की तरह बहुत लोकप्रिय नहीं है तो यहाँ भीड़ भाड़ भी कम ही रहती है। जिसके कारण लोग यहाँ की खूबसूरती का आनंद उठा पाते है। Lansdowne ब्रिटिश राज के तहत एक सैन्य चौकी के रूप में स्थापित किया गया था, और गढ़वाली संग्रहालय से गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के इतिहास का पता लगाता है, जो अभी भी शहर में मौजूद है।  ये 6 kms की radius में फैला हुआ है। इसकी उचाई समुद्र तल से 1,780 मीटर है।  यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे बहुत ही सुन्दर है। 
यहाँ पंहुचा कैसे जाये?यहाँ पहुंचने के लिए 3 option है। By Road, By train और by एयर। मैं आपको suggest करूँगा की आप by road और by ट्रैन से plan बनाये, क्यूंकिअगर आप flight से आना चाहते है तो यहाँ से सबसे नजदीकी airport देहरादून जो यहाँ से 90 kms है। वैसे वहां से आपको lansdowne के लिए टैक्सी मिल जाती है। अगर आप train से जाना चाहते है, तो lansdowne के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार जो lansdowne से 34 kms दूर है। कोटद्वार से आपको लोकल टैक्सी और बस मिल जाती है। अगर दिल्ली से आप अपनी गाड़ी जाना चाहते तो Delhi – मेरठ – खतौली – बिजनौर – कोटद्वार होते हुए lansdowne पहुंच सकते है। दिल्ली से ये 265kms दूर पड़ता है। तो आप अपनी weekend trip बना सकते है।मैं आपको ये भी बता देता हूँ की आप लोकल कैसे घुम सकते हो।यदि आप अपनी गाड़ी से गए है तो कोई बात नहीं पर अगर ट्रैन या बस से जाते है तो यहां लोकल घूमने के लिए आपको टैक्सी मिल जाती है। और अगर आपको जंगल सफारी पसंद है तो यहाँ कुछ tour operator जंगल सफारी भी बुक करते है। तो आप उनका भी आनंद उठा सकते है। यहाँ आपको himalayan wild life देखने को मिल जाती है। और आप यहाँ जंगल का मजा उठा सकते है। 

होटलयहाँ होटल ज्यादा option नहीं है। पर आपको अच्छे होटल 1500 से 2000 तक होटल मिल जायेंगे। अगर आप मार्किट से 5 kms आगे जैरीखान जगह पर जाते है, तो यहाँ आपको सस्ते होटल बहुत ही सुन्दर नजारो के साथ मिल जाते है।

Tourist placesआप यहाँ अगर अपनी फॅमिली के साथ जाते है तो सबसे अच्छी जगह है भुल्ला लेक। ये बहुत ही सुन्दर लेक है। यहाँ आप बोटिंग कर सकते है। बच्चो के लिए बहुत झूले लगे हुए है। तो आप यहाँ अच्छा समय वयतीत कर सकते है। इसके बाद आप Tip & Top जा सकते हैं। ये lansdowne से 1.5 Kms दूर है। यहाँ से आप शिवालिक रेंज की पहाड़ियां देख सकते है। और आप lansdowne शहर का बहुत ही सुन्दर नजारा देख सकते है। अगर आपको फोटोग्राफी का शोक है तो ये जगह बहुत ही सुन्दर है। अप्पको यहाँ से गढ़वाल के सभी पहाड़ो का नजारा देखने को मिलता है। आप यहाँ तारकेश्वर मंदिर भी जा सकते है। ये बहुत ही पुराना मंदिर है और मना जाता है कि यहाँ लोग अपनी इस्छा पूर्ति के लिए एते है। ये बहुत ही सिद्ध मंदिर है। यहाँ आपको ओक ट्री देखने को मिल जायेंगे। इसके बाद एक जगह है भीम पकोड़ा जो lansdowne से 2 kms दूर है। यहाँ दो पत्थर है जो आप अपनी 2 उँगलियों से हिला सकते है। पर इसे कोई आज तक गिरा नहीं सका है।आप यहां हर मौसम में जा सकते है। पर September से मार्च तक ये जगह का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। आपको यहां पहाड़ो पर बादल देखने को मिल जाते है। ये नजारा बहुत अद्धभुत होता है। 

Foodयहाँ restaurant बहुत ज्यादा नहीं है पर जो भी है उनमे खाना बहुत अच्छा मिलता है। आपको यहाँ हर प्रकार का खाना मिल जायेगा। Chinese , indian , Italian हर प्रकार का। अगर आपको गढ़वाली dishes try करनी हो तो आप जरूर कर सकते है।

तो जल्द ही अपना प्लान बनाये यहाँ जाने का। और अगर कोई सवाल होतो मुझे कमेंट section में कमेंट करके पूछ सकते है।  

आशा करता हूँ कि ये वीडियो आपको पसंद आयी होगी और आपका एक नयी जगह lansdowne के बारे में जाना होगा। Video Like जरूर करे और सभी दोस्तों और परिवार जानो के साथ शेयर करे। Channel के support के लिए subscribe करे। मिलते है अगली destination की वीडियो के साथ. तब तक के लिए Take Care and Ride Safe.

admin Written by:

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *