Hello Spark Riders,
कैसे हैं आप लोग? I hope ठीक होंगे। आज हम उस पावन धरती के बारे में जानेंगे, जहाँ का हिन्दू धर्म के अनुयायियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
हरिद्वार – हरि का द्वार
मैं आपको बताऊंगा की आप यहाँ कैसे पहुंच सकते हैं , यहाँ कहाँ कहाँ घूम सकते है, कुम्भ मेले की क्या तैयारी चल रही है, कितना खर्चा होगा? साथ ही ये भी बताऊंगा की उत्तराखंड में बाढ़ आने के बाद प्रशासन ने क्या क्या व्यवस्था करी है।
अगर आपको ये वीडियो अच्छी लगे तो Like करे और share करे।अगर आपका कोई सवाल हो तो comment section में पूछे। Spark riders से जुड़ने के लिए और ऐसी जानकारी से भरपूर वीडियो पते रहने के लिए channel को subscribe करे।हरिद्वार में प्रसिद्ध नदी माँ गंगा पहली बार पहाड़ियों से निकल कर मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है। गंगा उत्तरी भाग में बसे बद्रीनाथ और केदरनाथ प्रसिद्ध तीर्थो के लिए इसी स्थान से मार्ग निकलता है, इसीलिए इस हरिद्वार कहा जाता है यानि हरि का द्वार।कहां जाता है ,कि समुद्र मंथन के प्राप्त किया गया अमृत यहाँ गिरा था, इसी कारण यहाँ कुम्भ का मेला आयोजित किया जाता है।
यहाँ कैसे पहुंचे ?
हरिद्वार आप train, by road और flight तीनो तरीको पहुंच सकते हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अधिकतर शहरों के लिए train चलती है। दिल्ली से रेल का sleeper class का किराया 340 रुपए के लगभग है। आप यहाँ बस से भी पहुंच सकते हैं। दिल्ली से यहाँ के लिए शाम को हर 1 घंटे में बस निकलती है जो 5 से 6 घंटे में पंहुचा देती है।बाकि शहरों से भी Bus चलती है तो आप अपनी सुविधा के अनुसार प्लान कर सकते है। अगर आप यहाँ flight से आना चाहते है तो यहाँ का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट देहरादून का jolly grant एयरपोर्ट है। ये हरिद्वार से मात्र 37 kms है।
कहाँ कहाँ घूमे ?
आप यहाँ की शुरुआत गंगा स्नान से कर सकते है। जिसके लिए आप को हरी की पौड़ी पहुंचना होगा। स्टेशन और बस स्टैंड से इसकी दुरी 2 kms है। तो आप पैदल या रिक्सा से जा सकते है। यहाँ नहाने की और कपड़े बदलने की उचित व्यवस्था है। कपड़े बदलने के लिए changing रूम बनाये गए है। आप यहाँ शाम को माँ गंगा की आरती देख सकते है, जो बहुत ही भव्य और मनमोहक होती है। आप यहाँ मनसा देवी मंदिर का दर्शन कर सकते है। मनसा देवी मंदिर की बहुत महानता है। लोग यहाँ अपनी इच्छा पूर्ति के लिए आते है। मनसा देवी मंदिर पहाड़ पर स्थित है, तो आप को वहां जाने के लिए ropeway trolley का इस्तेमाल कर सकते है जिसका किराया 155 रूपए है। यदि आप मनसा देवी मंदिर और चण्डी देवी मंदिर दोनों जाते है तो आप को 384 रूपए में आपको दोनों जगह की trolly टिकट और साथ में shuttle service भी मिल जाती है। चण्डी देवी मनसा देवी मंदिर से 3 kms है। चंडी देवी मंदिर में बंदरो से सावधान रहे। चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर से पुरे हरिद्वार और माँ गंगा का बहुत ही सुन्दर नजारा देखने को मिलता है।
Hotel
यहाँ होटल बहुत आराम से और सस्ते मिल जाते है। 700 से 1000 रूपए में बहुत अच्छे होटल मिल जाते है। यदि आप कुम्भ मेले में नहाने के लिए जा रहे है तो कृपया पहले बुक कर ले। क्यूंकि उस समय भीड़ के कारण होटल मिलने में दिक्कत होती है। यहाँ धर्मशाला की भी बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। यहाँ 300 से 500 रूपए में अच्छी और साफ सुथरे रूम मिल जाते है।
खाना
खाने के लिए आपको यहाँ हर प्रकार के भोजन मिल जाता है। यहाँ restaurant भी अच्छे है साथ ही यहाँ का street food भी अच्छा है। आप यहाँ की कचोरी सब्जी जरूर try करे।
कुंभ मेले की तैयारी
यहाँ पर कुंभ मेले की तैयारी बहुत जोड़ो से चल रही है। जोशीमठ उत्तराखण्ड में बाढ़ आने के कारण थोड़ी चिंता बढ़ी थी, पर उसका प्रभाव हरिद्वार तक नहीं हुआ।तो आप निश्चिंत हो कर अपना plan बना सकते है। यहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। कोरोना को लेकर के भी guidelines का पालन किया जा रहा है। कुम्भ मेला 11 मार्च से 27 अप्रैल तक चलेगा। तो आप भी अपना प्लान बनाये और माँ गंगा का आशीर्वाद पाए।
आशा करता हूँ कि ये वीडियो आपको पसंद आयी होगी और वीडियो में दी गई जानकारी से आपको हरिद्वार जाने में सहायता मिलेगी। Video Like जरूर करे और सभी दोस्तों और परिवार जानो के साथ शेयर करे। अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट करके पूछे। मैं आपके हर सवाल कर जवाब देने की कोशिश करूँगा। अगर आप इस चैनल पर पहली बार आये है तो subscribe करके इसका हिस्सा बने। मिलते है अगली destination की वीडियो के साथ. तब तक के लिए Take Care and Ride Safe. हर हर गंगे.
Be First to Comment